Pakistan: पाकिस्तान पुलिस ने नाबालिगों के यौन शोषण मामले में चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी उमर दराज ने बताया कि गिरोह के चार संदिग्धों को शुक्रवार देर रात साहीवाल जिले से गिरफ्तार किया गया. इन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन सबको चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

पुलिस अधिकारी उमर दराज ने बताया कि गिरोह के चार संदिग्धों को शुक्रवार देर रात साहीवाल जिले से गिरफ्तार किया गया. इन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन सबको चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. दराज ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल फोन और यूएसबी ड्राइव से 46 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं, जिनसे कथित तौर पर यह संकेत मिलते हैं कि संदिग्धों ने आठ से 12 वर्ष के लड़कों के साथ कुकर्म किया है.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का एक सदस्य शहर के मुख्य बस टर्मिनल में विक्रेता है और वह उन बच्चों को लालच देता था, जो या तो घरों से भागे होते थे या भीख मांगते थे. सबूतों से पता चला है कि इस अपराध में और भी लोग शामिल हैं. यह भी पढ़ें : ट्यूनीशियाई इस्लामी पार्टी ने संविधान को निलंबित करने के प्रयासों को खारिज किया

गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत में संघीय जांचकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय बाल पोर्नोग्राफी से संबंध होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. उस मामले की जांच में पता चला था कि उनमें से एक व्यक्ति बच्चों का अश्लील वीडियो डार्क वेब पर डालता था. डार्क वेब इंटरनेट का ऐसा हिस्सा है, जहां केवल विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए ही पहुंचा जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ind vs Pak T20 WC 2026: ICC की चेतावनी के बाद पाकिस्तान का U-टर्न, भारत के साथ अब मैच खेलने को हुआ राजी; 15 फरवरी को होगा दोनों देशों के बीच मुकाबला

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

\