सरकारी टीवी ने स्थानीय प्रशासन प्रमुख के कार्यालय के हवाले से बताया कि सुबह तक 33 शव निकाले जा चुके थे और 58 लोगों को बचाया गया था।
इटली की समाचार एजेंसी एजीआई ने कहा कि शवों में कुछ महीने के एक बच्चे का भी शव शामिल है।
सरकारी रेडियो ‘आरआईए’ ने इटली के कैलेब्रिया प्रायद्वीप के तटीय शहर क्रोटोन के निकट बंदरगाह अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि सुबह के समय जब आयोनियन सागर में लकड़ी की नौका दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय उसमें 100 से अधिक लोग सवार थे।
रेडियो की खबर के अनुसार, बचाव कार्य अभी जारी है। लेकिन इतालवी समाचार एजेंसी लाप्रेसे ने बाद में बचाव दल के अज्ञात अधिकारियों के हवाले से कहा कि हो सकता है कि नौका पर 180 लोग सवार रहे हों।
सरकारी टीवी में बताया गया कि 27 लोग खुद तैरकर तट पर आ गए।
हालांकि, अभी तक प्रवासियों की राष्ट्रीयता की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नौका कहां से आ रही थी, लेकिन प्रवासियों की नौकाएं प्राय: तुर्किये या मिस्र के तट से रवाना होती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY