देश की खबरें | विकसित भारत के सबसे बड़े लक्ष्य तक पहुंचना हमारा संकल्प: शर्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना है।
जयपुर, 18 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विजन' को आगे बढ़ाते हुए हमारा प्रयास रहेगा कि एक भी परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।”
शर्मा ने कहा, 'यह हम सभी की जिम्मेदारी भी है। इसके लिए हमें मिलकर प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा।'
वह यहां सांगानेर स्टेडियम में इस यात्रा के शहरी शिविर की शुरुआत करने वाले कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य के 276 निकायों में प्रत्येक 25 हजार की आबादी पर शिविर लगेंगे और इनके माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचे।
सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा से विकास के नए क्षितिज का निर्माण होगा। साथ ही, विकसित भारत के सबसे बड़े सपने के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “ यह सपना नहीं, हमारा संकल्प है। हमारी सरकार दीनदयाल अन्त्योदय के प्रण को लेकर आगे बढ़ रही है।”
उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों के योजनाओं से वंचित रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है।
उन्होंने कहा, “आमजन की भावना के अनुरूप उनके सपनों को साकार करने में हमारी सरकारी खरी उतरेगी।”
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने के साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के लाभार्थियों को चेक वितरित किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

