देश की खबरें | बलात्कार के आरोपी आबकारी अधिकारी को बर्खास्त करने का आदेश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 22 जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी आबकारी विभाग के एक अधिकारी को बर्खास्त करने का आदेश बुधवार को दिया।

पुलिस ने आबकारी विभाग के इस अधिकारी को अपने घर की 17 वर्षीय नौकरानी के साथ बलात्कार के आरोप में उज्जैन के एक होटल से मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी गुरुवार को मणिपुर जल परियोजना की रखेंगे आधारशिला: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान यह निर्देश दिये।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया, ‘‘ मुख्यमंत्री ने उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किये गये आबकारी विभाग के उप निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।’’

यह भी पढ़े | भारत सरकार ने सड़कों पर चलती गाड़ियों के टायर फटने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तय किए नए नियम.

मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चला रही हे और तेजी से फैसले ले रही है।

इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने आबकारी विभाग के उप निरीक्षक पंकज जैन को अपने घर की नाबालिग नौकरानी (17) के साथ बलात्कार करने के आरोप में उज्जैन के एक होटल से गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)