मॉस्को, 17 अप्रैल (एपी) मॉस्को की एक अदालत ने सोमवार को ‘क्रेमलिन’ (रूसी सरकार) के एक शीर्ष विरोधी को देशद्रोह और रूसी सेना को बदनाम करने के आरोप में दोषी ठहराया और 25 साल कैद की सजा सुनाई।
एक प्रमुख विपक्षी कार्यकर्ता व्लादिमीर कारा-मुर्जा, जूनियर दो बार जहरखुरानी से बचे। उन्होंने रूस की सरकार को इसके लिये आरोपी ठहराया था। कारा-मुर्जा एक साल पहले अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद है।
उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीतिक बताकर खारिज कर दिया और उनके खिलाफ चल रही न्यायिक कार्यवाही की तुलना सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन के शासन के दौरान ‘शो ट्रायल’ से की।
कारा-मुर्जा ने 15 मार्च को एरिजोना हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भाषण दिया था जिसमें उन्होंने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई की निंदा की थी। इस भाषण के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। जब वह हिरासत में थे तब जांचकर्ताओं ने देशद्रोह के आरोपों को जोड़ा।
रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में सेना भेजने के तुरंत बाद अपनी सेना के बारे में “झूठी जानकारी” फैलाने को अपराध की श्रेणी में शामिल करने वाला कानून लागू किया था। रूसी सरकार यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई को ‘विशेष सैन्य अभियान’ कहती है और उसकी आलोचना को दबाने के लिए अधिकारियों ने कानून का इस्तेमाल किया है।
एपी प्रशांत नरेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY