देश की खबरें | आपका एक वोट बिहार को विकसित बनाएगा :नीतीश ने जनता से मतदान की अपील करते हुए कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, सात नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए चल रहे मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को लोगों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि ‘आपका एक वोट प्रदेश को विकसित बनाएगा’।

नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 78 सीटों पर मतदान है। इन क्षेत्रों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। वोट करें।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से IIT के 51 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में लिया भाग: 7 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपका एक वोट बिहार में विकास की गति को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बनाएगा।’’

वहीं, राजद नेता एवं विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘बिहार में तब्दीली की गंगा, गंडक और कोसी बह रही है। बदलाव उफान पर है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रदेश में वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-आपका एक वोट बिहार को विकसित राज्य बनाएगा.

तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘‘सुनहरे भविष्य, चहुंमुखी विकास, विकसित बिहार, अमन, चैन, क़ायम करने एवं व्यवस्था परिर्वतन और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए आज अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।’’

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार सुबह मतदान प्रारंभ हो गया जहां 2.35 करोड़ मतदाता 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला कर सकेंगे। तीसरे चरण के मतदान में सुबह नौ बजे तक 7.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)