अमेरिका के यूटा में विमान दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि वह एकल इंजन वाले विमान की दुर्घटना मामले की जांच कर रहा है. यह स्पष्ट नहीं है कि विमान नीचे कैसे आया.
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि वह एकल इंजन वाले विमान की दुर्घटना मामले की जांच कर रहा है. यह स्पष्ट नहीं है कि विमान नीचे कैसे आया.
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को विमान से यूटा विश्वविद्यालय के बर्न सेंटर ले जाया गया है.
विमान ने ऑगडेन के हिंकली हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी. दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गयी. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर ठंड और नमी होने के कारण आग तुरंत बुझ भी गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).