Saharanpur: दूषित शरबत पीने और खाद्य पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत; 75 से ज्यादा बीमार
सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में मुहर्रम के मौके पर कथित रूप से दूषित शरबत पीने और अन्य चीजें खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 75 से ज्यादा लोग बीमार हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नानौता थाना क्षेत्र के शेखजादगान मोहल्ले के निवासी शबी हैदर (60) के रूप में हुई है.
सहारनपुर (उप्र), 6 जुलाई : सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में मुहर्रम के मौके पर कथित रूप से दूषित शरबत पीने और अन्य चीजें खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 75 से ज्यादा लोग बीमार हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नानौता थाना क्षेत्र के शेखजादगान मोहल्ले के निवासी शबी हैदर (60) के रूप में हुई है.
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि शनिवार शाम नानौता कस्बे के एक मोहल्ले में मुहर्रम के मातमी जुलूस के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिरयानी और शरबत का सेवन किया था जिसके बाद करीब 75 लोगों को उल्टियां होने लगीं एवं अन्य समस्याएं हुईं बंसल ने बताया कि उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह भी पढ़ें : सिद्धरमैया दिल का दौरा पड़ने से हुई मौतों को कोविड टीके से जोड़ने के लिए माफी मांगें: भाजपा
उन्होंने बताया कि खाद्य विषाक्तता के शिकार हुए शबी हैदर को उपचार के लिये चिकित्सा केंद्र ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. बंसल ने बताया कि जुलूस के मौके पर इस्तेमाल की गयी खाने-पीने की चीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और मरीजों को जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

