देश की खबरें | रेमडेसिविर का एक खेप घटिया होने की वजह से वापस ले लिया गया : महाराष्ट्र सरकार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 23 सितंबर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के मरीजों के उपचार से जुड़ी दवा रेमडेसिविर का एक खेप घटिया होने की वजह से वापस ले लिया गया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा , ‘‘रेमडेसिविर दवा का एक खेप घटिया पाया गया और उसे वापस ले लिया गया। फलस्वरूप, उसकी आपूर्ति में अल्पकालिक कमी पैदा हो गयी । ’’

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: बेहद दिलचस्प होती जा रही है मध्यप्रदेश उपचुनावों की जंग, किसानों पर सियासी संग्राम, कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर के आसार.

रेमडेसिविर की कमी को लेकर चिंताएं दूर करने का प्रयास करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने दवा कंपनियों से बात की है और कोविड-19 के मरीजों के लिए दवा की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से बात की और उनसे अपनी जरूरत के हिसाब से दवा (रेमडेसिविर) का आर्डर करने को कहा है। उसकी आपूर्ति शीघ्र ही बढ़ेगी और मरीजों को नियमित डोज मिलेगी।’’

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना महामारी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, नॉन-कोविड अस्पतालों में OPD संचालित करने के लिए दिए निर्देश.

टोपे ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने लोगों के उपचार के लिए निजी हैसियत से रेमडेसिविर की 1000 इंजेक्शन का इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।

महाराष्ट्र में 22 सितंबर को कोविड-19 के 2,72,410 मरीज उपचाराधीन थे। राज्य में इस बीमारी के अबतक 12,42,770 मामले सामने आ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)