नयी दिल्ली, 15 नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विश्व कप सेमीफाइनल मैच में जीत के लिए बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा कि उसके "शानदार प्रदर्शन" से हर भारतीय खुशी और गर्व से भर गया है।
पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने कहा कि देश ने पूरे मैच के दौरान टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखा।
खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में प्रवेश के लिए भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई। अब हम प्रतिष्ठित ट्रॉफी के एक कदम और करीब हैं।”
उन्होंने कहा, “पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन, खासकर विराट कोहली के रिकॉर्ड कायम करने वाले शानदार शतक और मोहम्मद शमी के सात विकेट (लेने) से हर भारतीय बेहद खुशी और गर्व से भर गया है।”
खरगे ने कहा, "देश एक रोमांचक फाइनल का इंतजार कर रहा है। शुभकामनाएं।"
गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, “पूरे मैच में टीम भावना और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन। विराट, अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई।”
उन्होंने टीम के विश्व कप जीतने की कामना की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY