Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड में सुरंग में फंसे ओडिशा के पांच श्रमिकों में से चार अपने प्रदेश लौटे

उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे ओडिशा के पांच श्रमिकों में से चार श्रमिक शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर लौट आए जिनका राज्य सरकार की ओर से जोरदार स्वागत किया गया.

(Photo : X)

भुवनेश्वर, 1 दिसंबर : उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे ओडिशा के पांच श्रमिकों में से चार श्रमिक शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर लौट आए जिनका राज्य सरकार की ओर से जोरदार स्वागत किया गया. चारों श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य राज्य के श्रम मंत्री सारदा प्रसाद नायक और श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ दोपहर करीब एक बजे यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे. अधिकारियों ने कहा कि एक श्रमिक उत्तराखंड में अपने रिश्तेदार के घर रुका गया और वह बाद में लौट आएगा.

उत्तराखंड में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों में से ओडिशा के पांच श्रमिक भी शामिल थे. इन श्रमिकों को 28 नवंबर की शाम को सुरंग से सकुशल निकाल लिया गया था. सुरंग से सकुशल लौटे ओडिशा के पांच श्रमिकों में मयूरभंज जिले के राजू नायक, धीरेन नायक और विश्वेश्वर नायक, नबरंगपुर के भगवान बत्रा और भद्रक जिले के तपन मंडल शामिल हैं. तपन के अलावा चार श्रमिक ओडिशा लौट आए हैं. यह भी पढ़ें : नौसेना ने मुंबई में महिला अग्निवीर प्रशिक्षु की मौत के मामले में ‘बोर्ड ऑफ इनक्वायरी’ के आदेश दिए

राज्य सरकार ने हवाई अड्डे पर मजदूरों का जोरदार स्वागत किया. श्रमिकों ने ऐसे दुखद समय में समर्थन के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. ओडिशा के श्रम मंत्री नायक ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर घटना के ठीक एक दिन बाद ही ओडिशा से श्रम विभाग के दो अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. मैं पिछले आठ दिनों से उत्तराखंड में डेरा डाले हुए था.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड