देश की खबरें | ओडिशा का राज्य गान ‘बंदे उत्कल जननी’ नौवीं और दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 13 नवंबर ओडिशा का राज्य गान 'बंदे उत्कल जननी' नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल के पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद शुक्रवार को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई।

यह भी पढ़े | एनसीबी ने ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल से 7 घंटे तक की पूछताछ: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिसूचना के अनुसार, महान कवि लक्ष्मीकांत महापात्र द्वारा लिखित 'बंदे उत्कल जननी' स्कूल की कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा।

इस वर्ष की शुरुआत में, ओडिशा सरकार ने 'बंदे उत्कल जननी' को राज्य गान का दर्जा दिया था।

यह भी पढ़े | दीवाली के दिन रात दस बजे तक ही चलेगी मेट्रो: डीएमआरसी.

30 मई को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा किए गए आह्वान पर दुनिया भर के ओडिया लोगों ने कोविड-19 योद्धाओं के सम्मान में 'बंदे उत्कल जननी' गीत गाया था।

पटनायक ने कहा कि राज्य गान ओडिया छात्रों के बीच देशभक्ति को और मजबूत करेगा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

'बंदे उत्कल जननी’ को ओडिशा में हर विधानसभा सत्र के अंतिम दिन समापन गीत के रूप में गाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)