भुवनेश्वर, 25 सितंबर ओडिशा के खेल एवं युवा सेवा मंत्री तुषारकांती बेहरा कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गये है।
कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जो भी उनके संपर्क में आया है वह अपना जांच करवा ले।
बेहर ने कहा कि उनमें इस बीमारी के कुछ लक्षण् दिखे है और वह घर में पृथकवास पर है।
उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘ आज कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया हूं। मैं सभी दोस्तों और सहयोगियों से कहना चाहूंगा कि पिछले सात दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आया है वह अपना जांच करवाये और पृथकवास पर रहे।’’
यह भी पढ़े | सरकार ने न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू करने की इजाजत दी.
उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति अभी स्थिर है।
बेहरा इस महामारी की चपेट में आने वाले ओडिशा के नौवें मंत्री हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY