Odisha Shocker: महिला ने पांच वर्षीय सौतेले बेटे को कुएं में फेंका, गिरफ्तार
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 20 वर्षीय एक महिला ने अपने पांच वर्षीय सौतेले बेटे की आंखों पर पट्टी और हाथ बांधकर कुएं में फेंककर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
राउरकेला, 16 अक्टूबर : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 20 वर्षीय एक महिला ने अपने पांच वर्षीय सौतेले बेटे की आंखों पर पट्टी और हाथ बांधकर कुएं में फेंककर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
महिला ने बच्चे को कुएं में फेंकने से पहले उसके शरीर पर एक बड़ा पत्थर भी बांधा था. अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि महिला इस बात से खुश नहीं थी कि उसका पति उस लड़के को उसके बच्चे से भी ज्यादा प्यार करता था. यह भी पढ़ें : बाबा सिद्दीकी हत्या मामला: हमलावरों ने संभवत: यूट्यूब वीडियो से पिस्तौल चलाना सीखा
यह घटना 11 अक्टूबर को राउरकेला शहर के पास रघुनाथपल्ली थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला मृत बच्चे के पिता की दूसरी पत्नी है.
Tags
संबंधित खबरें
Odisha Shocker: ओडिशा में चौंकाने वाला मामला, बच्चों के सामने महिला से गैंगरेप, दरिंदगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Bengaluru Shocker: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जान; वीडियो संदेश में बताई वजह
Hyderabad: शराब के नशे में धुत छात्र ने मर्सिडीज कार से ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटा, गिरफ्तार (Watch Video)
मुश्किल वक्त में साथ खड़े मासूमों पर राजपाल यादव का प्यार: 'गुल्लक' भेजने वाले बच्चों से करेंगे मुलाकात, बोले- 'सब मेरे अपने बच्चे हैं'
\