बालासोर, छह अक्टूबर दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद कार्तिकेश्वर पात्रा का सोमवार रात को निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार थे। परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 79 वर्ष के थे।
यह भी पढ़े | AIADMK के दलित विधायक ने ब्राह्मण लड़की से शादी कर फैलाई सनसनी.
सूत्रों ने बताया कि पात्रा के परिवार में उनकी पत्नी उमारानी, तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और सोमवार देर रात इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़े | हाथरस कांड: मायावती का योगी सरकार पर निशाना, कहा- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में ध्यान लगाए सरकार.
बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी पात्रा 1971, 1974 और 1980 में बालासोर जिले के भोगराई निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के सदस्य चुने गए।
वह 1991 में बालासोर लोकसभा सीट से भी निर्वाचित हुए थे।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और अन्य गणमान्य लोगों ने पात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पात्रा कई सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भी जुड़े हुए थे।
उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं। पात्रा ने लंबे समय तक संस्कृति और साहित्य पर शोध कार्य भी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY