देश की खबरें | ओडिशा: पुरी पुलिस ने फिर से शुरू किया पर्यटन हेल्पलाइन नंबर

भुवनेश्वर, पांच फरवरी ओडिशा के पुरी में पुलिस ने आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यटक हेल्पलाइन संख्या फिर से शुरू की है।

शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

वक्तव्य के अनुसार एक निजी बस में सफर कर रहे एक पर्यटक दंपत्ति को परेशान करने वाली घटना सामने आने ने बाद हेल्पलाइन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया।

पुलिस की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया, “पर्यटक किसी भी शिकायत के लिए इस नंबर पर चौबीस घंटे सात दिन कॉल कर सकते हैं।”

पुरी के पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को सभी निजी बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने आगंतुकों की सुरक्षा के लिए पुलिस की सहायता करने का आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)