देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने राजा उत्सव से पहले रात्रि कर्फ्यू में ढील दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में रात्रि कर्फ्यू में शुक्रवार को कुछ घंटे के लिए ढील दी जाएगी ताकि लोग आगामी तीन दिवसीय राजा उत्सव के लिए खरीददारी कर पाएं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 11 जून ओडिशा में रात्रि कर्फ्यू में शुक्रवार को कुछ घंटे के लिए ढील दी जाएगी ताकि लोग आगामी तीन दिवसीय राजा उत्सव के लिए खरीददारी कर पाएं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
राजा उत्सव रविवार को शुरू होगा। इसे मानसून के आगमन पर नारीत्व की खुशी के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि ‘धरती मां’ इन तीन दिन के दौरान रजस्वला होती हैं और चौथे दिन उन्हें अनुष्ठानिक स्नान कराया जाता है।
यह त्योहार राज्य के तटीय और जनजातीय क्षेत्रों में मनाया जाता है।
बृहस्पतिवार को राज्य सरकार ने एक जून के अपने आदेश में आंशिक संशोधन किया और घोषणा की कि 12 जून को रात्रि कर्फ्यू सात बजे के बजाय दस बजे प्रारंभ होगा ताकि लोग पर्व से पहले खरीददारी कर सकें।
राज्य सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए एक जून को 30 जून तक शाम सात बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की थी।
सरकार ने इसके अलावा 11 जिलों में सप्ताहांत में बंद का आदेश भी दिया था।
विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय से जारी अधिसूचना में मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू में ढील के अलावा, एक जून को लगायी गयी अन्य सभी शर्तें एवं बाद में किये गये संशोधन जस के तस रहेंगे।
इस बीच खुर्दा और क्योंझर के जिला प्रशासनों ने त्योहार के दौरान लोगों की भीड़ जुटने से रोकने के लिए कुछ स्थानों पर निषेधाज्ञा लगा दी है।
ओडिशा में कोविड-19 संक्रमण के अब तक 3,386 मामले सामने आये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

