एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री ने चक्रवात दाना के दौरान निस्वार्थ सेवा करने के लिए आशाकर्मी की तारीफ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य में आए भीषण चक्रवात ‘दाना’ के दौरान निस्वार्थ सेवा करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिवानी मंडल की प्रशंसा की।

देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री ने चक्रवात दाना के दौरान निस्वार्थ सेवा करने के लिए आशाकर्मी की तारीफ की

भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य में आए भीषण चक्रवात ‘दाना’ के दौरान निस्वार्थ सेवा करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिवानी मंडल की प्रशंसा की।

माझी ने भारी बारिश के बीच कई लोगों को अपनी पीठ पर लादकर चक्रवात आश्रय स्थल तक पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ता मंडल की प्रशंसा की। ऐसे लोगों में एक लकवाग्रस्त महिला भी थी, जिसे मंडल राजनगर में उसके गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर ले गयीं।

मंडल के साहसिक कार्यों का एक वीडियो वायरल हुआ है। ओडिशा के ‘प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी)’ ने सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए उनके समर्पण को उजागर किया।

पीआईबी के पोस्ट में कहा गया है, ‘‘ हमारी नारीशक्ति को सलाम। ओडिशा में केंद्रपाड़ा के राजनगर प्रखंड में खासमुंडा गांव की आशा कार्यकर्ता सिबानी मंडल ने एक बुजुर्ग महिला को कंधे पर उठाकर चक्रवात आश्रय स्थल तक पहुंचाया।’’

राजनगर ग्रुप हेल्थ सेंटर में काम करने वाली मंडल ने चक्रवात आने से पहले खासमुंडा के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया।

मुख्यमंत्री माझी ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा,‘‘उन्होंने इस जिम्मेदारी को खूबसूरती से निभाया है... सिबानी दीदी कर्तव्य के क्षेत्र में सभी के लिए प्रेरणा बन गई हैं।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मंडल ने कुल सात बालिगों और दो गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

माझी ने फोन पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा,‘‘आप खतरे के समय में इसी तरह सभी की मदद करती हैं। भगवान श्री जगन्नाथ आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें।’’

उनकी सेवा के सम्मान में माझी ने मंडल की जीवनदशा के बारे में पूछताछ की और राजनगर के प्रखंड विकास अधिकारी को उन्हें आवास उपलब्ध कराने का आदेश दिया, क्योंकि उनके पास घर नहीं था। उन्होंने अतिरिक्त आवश्यक सहायता का भी वादा किया

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).