भुवनेश्वर, 23 अप्रैल ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक ने मंगलवार को लोगों से राज्य में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 'डबल शंख' के लिए वोट देने का आग्रह किया।
उन्होंने केंद्र और राज्य में 'डबल इंजन' सरकार बनाने की भाजपा की अपील की तर्ज ‘डबल शंख’ शब्द का इस्तेमाल किया।
शंख बीजद का चुनाव चिन्ह है।
बीजद द्वारा जारी एक वीडियो में, पटनायक दोनों हाथों में दो शंख पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और लोगों से मतदान के समय 'डबल शंख' को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
पटनायक ने कहा, “इस बार डबल शंख की सरकार के लिए वोट दें, एक विधायक को और एक सांसद को।”
ओडिशा में 13 मई से 1 जून तक चार चरण में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY