एजेंसी न्यूज

Odisha: होली उत्सव के दौरान 10 लोग डूबे, दो अन्य लापता

ओडिशा के अलग-अलग जिलों में होली त्योहार के दौरान कम से कम 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Odisha: होली उत्सव के दौरान 10 लोग डूबे, दो अन्य लापता
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

भुवनेश्वर, 20 मार्च : ओडिशा के अलग-अलग जिलों में होली त्योहार के दौरान कम से कम 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक जाजपुर जिले में चार लोगों के शव को शुक्रवार को खारसरोता नदी से निकाला गया.

जाजपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक एके जेना ने बताया कि दो लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश दमकल विभाग और ओडीआरएफ के कर्मियों द्वारा की जा रही है. यह भी पढ़ें : Delhi: होली पर तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

जेना ने बताया कि होली मनाने के बाद नदी में नहाने गए सभी लोग तेज धार की वजह से बह गए. पुलिस ने बताया कि क्योंझर और संबलपुर जिलों में भी छह लोग नदी में नहाने के दौरान डूब गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2022 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).