कोलकाता, 23 सितम्बर पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार सुधार होने के साथ ही राज्य की राजधानी कोलकाता में निषिद्ध क्षेत्रों में काफी कमी आयी है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली है।
शहर में ऐसे क्षेत्रों की संख्या 22 सितम्बर को कम होकर चार हो गई जो कि मध्य अगस्त महीने में 20 थी।
राज्य में कुल 2,02,030 मरीज अभी तक ठीक हो गए हैं जिससे मंगलवार को ठीक होने की दर बढ़कर 87.28 प्रतिशत हो गई।
आंकड़ों के अनुसार महानगर में अभी तक तक 45,262 मरीज कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं । इस समय यहां 4,320 मरीज उपचाराधीन हैं।
महानगर में 22 सितम्बर तक की स्थिति के अनुसार 1,607 मरीजों की मौत हुई है और कोविड-19 के करीब 52,000 मामले सामने आये हैं।
राज्य सरकार की एक वेबसाइट के अनुसार राज्य में वर्तमान में 3,290 व्यापक आधारित निषिद्ध क्षेत्र हैं।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई- को बताया, ‘‘लॉकडाउन नियमों में ढील दिये जाने के बाद बड़े निषिद्ध क्षेत्रों की अवधारणा में बदलाव आया है। अब उस इमारत या आवासीय परिसरों को ही ऐसे क्षेत्र चिह्नित किया जाता है जहां कोविड-19 के मामले सामने आते हैं। ऐसी इमारतों में सख्त नियमों का पालन करना होता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY