नयी दिल्ली, 19 मई सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख बिजली कंपनी एनटीपीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में छह प्रतिशत से अधिक घटकर 4,871.55 करोड़ रुपये रहा।।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में एनटीपीसी ने 5,199.55 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 37,724.42 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,4745.74 करोड़ रुपये हो गई।
पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 17,121.35 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 16,960.29 करोड़ रुपये था।
कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2021-22 में 1,34,994.31 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 1,77,977.17 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रति इक्विटी शेयर पर तीन रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह अंतिम लाभांश, फरवरी 2023 में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भुगतान किए गए प्रति शेयर 4.25 रुपये के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY