नयी दिल्ली, 15 दिसंबर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) कौशल ओलंपियाड 'इंडियास्किल्स 2023-24' की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस प्रतियोगिता में निर्माण प्रौद्योगिकी से लेकर फैशन डिजाइनिंग, हेयर ड्रेसिंग, बेकिंग और साइबर सुरक्षा तक 60 श्रेणियां शामिल हैं।
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एनएसडीसी की इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं।
एक अधिकारिक बयान में कहा गया, ''यह प्रतियोगिता कुछ हटकर सपने देखने और अपने कौशल का प्रदर्शन करके वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने की इच्छा रखने वालों को एक मौका देती है।''
बयान में आगे कहा गया, ''इस प्रतियोगिता का मकसद देश भर के असाधारण कौशल को सामने लाना और प्रत्येक भारतीय को अपनी अद्वितीय प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच देना है। प्रतियोगिता जिला, राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी।''
इसमें सफल होने वाले प्रतिभागी को 2024 में फ्रांस के ल्योन में प्रतिष्ठित विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
प्रतिय़ोगिता के तहत 60 से अधिक श्रेणियां हैं, जिनमें निर्माण और भवन प्रौद्योगिकी, वाहन प्रौद्योगिकी, फैशन डिजाइनिंग, हेयर ड्रेसिंग, बेकिंग और साइबर सुरक्षा शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY