देश की खबरें | सीएए विरोधी प्रदर्शनों के सिलसिले में चार पर एनएसए
जियो

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), छह जून शहर में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के सिलसिले में गिरफ्तार चार लोग के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने शनिवार को बताया कि इन चारों के नाम इमरान, अनवार, साबिर और फहीमुददीन हैं। उन्होंने बताया कि सभी इस समय जेल में हैं और उनकी जमानत याचिका सत्र अदालत में लंबित है।

यह भी पढ़े | पंजाब में कोरोना के 54 नए मरीज पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने इन सभी पर एनएसए लगाने का फैसला किया है क्योंकि ऐसी जानकारी है कि अगर ये लोग जमानत पर बाहर आ गये तो शांति के लिए खतरा बन जाएंगे। एनएसए संबंधी आदेश चारों को शुक्रवार रात जेल में ही दे दिया गया।

अगर अधिकारी इस बात को लेकर संतुष्ट हैं कि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा या कानून व्यवस्था के लिए खतरा है तो एनएसए के तहत उसे बिना आरोप के 12 महीने तक हिरासत में रखा जा सकता है।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद मिनाक्षी लेखी का कांग्रेस पर हमला, बोली- गोमूत्र और गोबर का योगदान इस देश की अर्थव्यवस्था में वो 60 साल की कांग्रेस गवर्नेंस से ज्यादा.

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे सभी 23 फरवरी को हुई हिंसा में संलिप्त थे। उस समय कुछ महिला प्रदर्शनकारी कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर सडक जाम कर रही थीं।

उसी दिन हिंसा हुई और आसपास के क्षेत्रों में भी फैल गयी । बाद में पुलिस ने कोतवाली की ओर जाने वाली मुख्य सडक जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर बितर किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)