कोयंबटूर, 30 जून तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक नाबालिग लड़के की कथित पुलिस पिटाई के वीडियो पर संज्ञान लेते हुये प्रदेश मानवाधिकर आयोग ने शहर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
पुलिस ने बच्चे की पिटाई इसलिये कर दी क्योंकि उसके माता पिता ने कथित रूप से लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया था । बच्चे के माता पिता की खाने पीने की एक दुकान है ।
यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला, कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लागू रहेगा लॉकडाउन.
प्रदेश के तूतीकोरीन में पुलिस की पिटाई के कारण पिता पुत्र की मौत होने के बाद लोगों के विरोध के बीच आयोग ने यह कार्रवाई की है ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आयोग ने कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त सुमित सरन को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
यह भी पढ़े | बिहार में आसमानी बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
गौरतलब है कि रतिनापुरी में 17 जून को हुयी इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में पुलिस के एक उप निरीक्षक को बुजुर्ग दंपत्ती को उनकी दुकान बंद करने के लिये कहते हुये देखा जा रहा है क्योंकि यह निर्धारित समय से आगे है । इसके बाद उनके बीच बहस हो गयी जिसकी दंपत्ती के 16 साल के बेटे ने अपने मोबाइल फोन में फिल्म बना ली ।
यह आरोप है कि पुलिस ने जब लड़के से मोबाइल छीन लिया तो लड़के ने उप निरीक्षक की मोटरसाइकिल से चाबी निकाल ली ।
इसके बाद पुलिस उप निरीक्षक ने लड़के की जमकर पिटाई कर दी और उसे जेल भेजने की धमकी दी ।
सूत्रों ने बताया कि लड़के को पुलिस थाने ले जाया गया । बाद में उसे छोड़ दिया गया क्योंकि वह नाबालिग था और नौवीं कक्षा का छात्र था ।
तूतीकोरीन की घटना का जबरदस्त विरोध होने के बाद यह वीडियो सामने आया है ।
रंजन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY