देश की खबरें | केवल बड़े पत्रकार ही नहीं, बहुत अच्छे इंसान भी थे रामेश्वर पांडेय : यशवंत सिंह

लखनऊ, नौ जून उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और विधान परिषद के वरिष्ठ सदस्य यशवंत सिंह ने दिवंगत पत्रकार रामेश्वर पांडेय 'काका' को स्मरण करते हुए शुक्रवार को कहा कि पांडेय बड़े पत्रकार तो थे ही, वह अच्छे इंसान भी थे।

सिंह ने कहा कि पांडेय लोगों की हर संभव मदद करते थे।

यशवंत सिंह ने कई प्रमुख समाचार पत्रों के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार 'काका' की स्मृति में लखनऊ के दारुलशफा स्थित चंद्रशेखर चबूतरे पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।

पांडेय के मित्र रहे यशवंत सिंह ने कहा, ‘‘पांडेय जी बड़े पत्रकार तो थे ही, वह अच्छे इंसान भी थे। पांडेय लोगों की हर संभव मदद करते थे और नयी पीढ़ी को उनके इस स्वभाव को ग्रहण करना चाहिए।’’

स्मृति सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर काका को श्रद्धांजलि दी गई।

गौरतलब है कि रामेश्वर पांडेय 'काका' (67) का बुधवार को निधन हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)