Pakistan: निष्पक्ष चुनाव नहीं होने से पाकिस्तान में और अस्थिरता होगी- इमरान खान

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए उनकी पार्टी को समान अवसर देने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव में निष्पक्षता की कमी से 'अस्थिरता और अनिश्चितता' का माहौल बढ़ेगा.

Imran Khan Photo Credits Twitter

इस्लामाबाद, 21 जनवरी : जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए उनकी पार्टी को समान अवसर देने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव में निष्पक्षता की कमी से 'अस्थिरता और अनिश्चितता' का माहौल बढ़ेगा. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक 71 वर्षीय खान ने शनिवार को अदियाला जेल में संवाददाताओं को अनौपचारिक रूप से संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की.

क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने खान ने दावा किया कि उनकी पार्टी को चुनाव प्रचार करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि प्रतिबंधों की वजह से पार्टी को जनसभाएं करने में मुश्किलें हो रही हैं. ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए 'प्रताड़ित' कर रहे हैं और उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है. खान ने चेतावनी दी कि अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए गए तो इससे देश में 'अस्थिरता और अनिश्चितता' बढ़ जाएगी. यह भी पढ़ें : Afghanistan Plane Crash: अफगानिस्तान में क्रैश हुआ विमान भारत नहीं, मोरक्को का है, DGCA ने किया साफ़

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर में खान के हवाले से कहा गया है, ''चुनाव से सिर्फ तीन दिन पहले मुझे रिहा कर दो और केवल एक जनसभा करने की अनुमति दे दो और हर कोई देखेगा कि हम क्या हासिल कर सकते हैं.'' खान ने दावा किया कि देश में किसी तरह का कानून या नियम नहीं है लेकिन फिर भी वह कानून अपने हाथों में नहीं लेंगे क्योंकि वह एक राजनीतिज्ञ हैं और आखिरी बॉल तक खेलेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड