ताजा खबरें | लोकसभा में सोमवार को होगा गैर-सरकारी कामकाज

नयी दिल्ली, 10 फरवरी लोकसभा में सामान्य तौर पर शुक्रवार को होने वाला गैर-सरकारी कामकाज सोमवार को होगा।

सदन में बजट पर हुई चर्चा पर आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के चलते गैर-सरकारी कामकाज सोमवार को करने का फैसला किया गया।

वित्त मंत्री के जवाब के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस संबंध में प्रस्ताव रखा और सदन ने इसे स्वीकृति दे दी।

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सदन में सदस्यों से कहा कि शुक्रवार को वित्त मंत्री के जवाब के बाद वह सदस्यों को शून्यकाल में बोलने का मौका देंगे और गैर-सरकारी कामकाज सोमवार को होगा।

संसद सत्र के दौरान लोकसभा में शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे से गैर-सरकारी कामकाज होता है जिसमें सदस्यों के निजी विधेयक एवं संकल्प पेश किये जाते हैं और उन पर चर्चा होती है।

संसद के बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी, सोमवार तक चलना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)