एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा: पहले कार को मारी टक्कर, फिर चालक को बोनट पर लटकाकर सड़क पर घुमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

देश की खबरें | नोएडा: पहले कार को मारी टक्कर, फिर चालक को बोनट पर लटकाकर सड़क पर घुमाया

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रवेश कश्यप नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे अपनी कार से चार मूर्ति जा रहा था, तभी डी एस चौराहे के पास पीछे से आ रही एक कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि पीछे से टक्कर मारने वाली कार को अर्जुन यादव नाम का व्यक्ति चला रहा था।

शिकायत के अनुसार, कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद आरोपी ने कश्यप से अपशब्द कहे और उसे बोनट पर जबरन बैठाकर काफी दूर तक ले गया।

कुमार ने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी ने कश्यप के साथ मारपीट भी की।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).