देश की खबरें | नोएडा: चाकू से हमला कर प्रेमिका की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रेमिका की चाकू से हमला कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नोएडा, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रेमिका की चाकू से हमला कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दादरी के रहने वाले मुकीम (38) के रूप में हुई है और मुठभेड़ में उसके पैर में लगी है।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ईकोटेक-तीन थानाक्षेत्र की निर्माण विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की चार जुलाई को चाकू से हमला कर हत्या कर दी गयी थी।
उन्होंने बताया कि महिला की पहचान लोहारली गांव की रहने वाली विवाहिता शबनम के रूप में हुई थी, जो पति शहाबुद्दीन से अलग अपने प्रेमी के साथ रह ही थी।
अधिकारी ने बताया कि मृतका के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज पुलिस ने हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
अवस्थी ने बताया कि (शनिवार) सुबह पुलिस को सूचना मिली की आरोपी मोटरसाइकिल से फरार होने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद चौगानपुर गोल चक्कर के पास पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि इसी बीच संदिग्ध एक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया और उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह रुकने के बजाए मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीछा कर आरोपी को घेर लिया, जिसके बाद उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि शबनम के साथ संबंधों को लेकर उसकी पत्नी व बच्चे उसका विरोध कर रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि उसने शबनम से पीछा छुड़ाने के लिए उस्की हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

