Coronavirus Update: अरुणाचल में कोरोना से संक्रमण का कोई नया मामला नहीं
अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ईटानगर, 12 मार्च: अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) एल. जम्पा ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,840 बनी हुयी है. प्रदेश में अभी चार संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है और 16,780 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं. यह भी पढ़े: Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 64 नए मामले सामने आए, एक रोगी की मौत
इस बीच, राज्य टीकारण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक 48,752 लोगों को टीका लगाए गए हैं.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताह में चार दिन- सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

