देश की खबरें | औद्योगिक पार्क के लिए कोई वन भूमि नहीं ली जाएगी: अमरिन्दर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 18 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार लुधियाना में एक औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए पेड़ों को नहीं काटेगी और न ही वन भूमि को अधिग्रहित करेगी।

उनका बयान कुछ लोगों द्वारा किए गए उस दावे के बाद आया है कि मत्तेवाड़ा क्षेत्र में एक औद्योगिक पार्क के विकास के लिए वन भूमि को नष्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने फेसबुक लाइव सेशन में कहा, ‘‘मत्तेवाड़ा के जंगल को नष्ट करने का कोई सवाल ही नहीं है। जंगल नष्ट किये जाने वाली बातें बिल्कुल सही नहीं हैं।’’

उन्होंने यहां एक बयान में दावा किया कि सरकार ने पशुपालन, बागवानी विभाग और ग्राम पंचायत की 955 एकड़ जमीन ली है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहित भूमि में 2,300 एकड़ वाले मत्तेवाड़ा वन क्षेत्र का एक इंच जमीन भी शामिल नहीं है।

यह भी पढ़े | राजस्थान सियासी संकट: गृह मंत्रालय ने प्रमुख सचिव से मांगी फोन टेपिंग मामले की रिपोर्ट.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले साल गुरु नानक देव के 550 वें 'प्रकाश परब' पर 75 लाख पौधे लगाए थे।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के पीछे का उद्देश्य यह है कि लुधियाना और आसपास के इलाकों के लोगों को अच्छी नौकरी मिल सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)