देश की खबरें | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई परिवर्तन नहीं: अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल ने शनिवार की सुबह यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | ISIS Operative Arrested In Delhi: दिल्ली में आतंकी को गिरफ्तार किये जाने के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, UP के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार बोले- उसके सहयोगी भी ऐक्टिव होंगे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

मुखर्जी (84) का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनका, श्वांस नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है और अब भी वह वेंटिलेटर पर हैं।

मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी।

यह भी पढ़े | Boat Capsized In Bihar: समस्तीपुर के करेह नदी में नाव पलटने से लापता हुए 3 लोग, 20 से 25 यात्री थे सवार; सर्च ऑपरेशन जारी.

पूर्व राष्ट्रपति की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी।

बाद में उन्हें फेफड़ों में संक्रमण (रिपीट) फेफड़ों में संक्रमण हो गया जिसका इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “श्री प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह तक कोई परिवर्तन नहीं आया है। वह गहरे कोमा में हैं और उनके श्वांस नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं।”

प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति थे।

यश शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\