एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नीतीश कुमार ने छठ पर्व पर शुभकामनाएं दी, कोविड-19 के मद्देनजर सावधानी बरतने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को छठ पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी और सभी लोगों से वर्तमान कोरोना संक्रमण को देखते हुए सचेत रहने और अपनी ओर से पूरी सावधानी बरतने की अपील की ।

देश की खबरें | नीतीश कुमार ने छठ पर्व पर शुभकामनाएं दी, कोविड-19 के मद्देनजर सावधानी बरतने की अपील की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 18 नवंबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को छठ पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी और सभी लोगों से वर्तमान कोरोना संक्रमण को देखते हुए सचेत रहने और अपनी ओर से पूरी सावधानी बरतने की अपील की ।

नीतीश ने ट्वीट किया, ‘‘ लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक है ।

यह भी पढ़े | Constitution Day Youth Club Activities: कॉन्स्टिट्यूशन डे यूथ क्लब एक्टिविटीज के उद्घाटन पर राजनाथ सिंह ने कहा-हमारा संविधान हमें सिखाता है कि हम ‘एक बनें और नेक बनें’.

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि अपनी ओर से पूरी सावधानी बरतें ।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सामाजिक दूरी है। बाहर निकलते समय मास्का का प्रयोग जरूर करें । ’’

यह भी पढ़े | हमारा संविधान हमें सिखाता है, कि हम ‘एक बनें और नेक बनें’- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआज बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई । 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा सम्पन्न होगा ।

नीतीश कुमार ने कहा कि लोक आस्था का यह महान पर्व आत्म अनुशासन का पर्व है जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि एवं निर्मल मन से अस्ताचल एवं उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं ।

उन्होंने भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख एवं समृद्धि की कामना की और इस महापर्व को प्रेम एवं सद्भाव से मनाने की अपील की ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).