एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री नीतीश ने मणिपुर में बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या पर शोक जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मणिपुर के काकचिंग जिले में बिहार के दो प्रवासी श्रमिकों की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुये रविवार को मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री नीतीश ने मणिपुर में बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या पर शोक जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

पटना, 15 दिसंबर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मणिपुर के काकचिंग जिले में बिहार के दो प्रवासी श्रमिकों की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुये रविवार को मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. गोपालगंज जिले के निवासी लक्ष्मण कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) की शनिवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई. निर्माण कार्य से जुड़े ये मजदूर काकचिंग में किराए के मकान में रहते थे.

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि नीतीश कुमार मणिपुर में बिहार के लक्ष्मण कुमार और दशरथ कुमार की हत्या से दुखी हैं. उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है. मुख्यमंत्री ने मणिपुर में बिहार निवासियों की हत्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की है. उन्होंने इस घटना में दिवंगत लक्ष्मण कुमार और दशरथ कुमार के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है. यह भी पढ़ें : Raghav Chadha on BJP: भाजपा दिल्ली में दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है; राघव चड्ढा

मुख्यमंत्री ने साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति की जानकारी लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).