PNB Scam: ब्रिटेन में नीरव मोदी की न्यायिक हिरासत छह अगस्त तक बढ़ी
पीएनबी धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) की ब्रिटेन में न्यायिक हिरासत छह अगस्त तक बढ़ा दी गयी है. मोदी पर यहां भारत को प्रत्यर्पण किए जाने के मामले की सुनवाई चल रही है.
लंदन: पीएनबी धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) की ब्रिटेन में न्यायिक हिरासत छह अगस्त तक बढ़ा दी गयी है. मोदी पर यहां भारत को प्रत्यर्पण किए जाने के मामले की सुनवाई चल रही है. उल्लेखनीय है कि मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी को अंजाम दिया. इसे लेकर भारत में विभिन्न जांच एजेंसियों ने उनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं. इस मामले में मोदी के सहयोगी मेहुल चौकसी भी भारत में वांछित हैं. बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार
मोदी बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में प्रत्यर्पण मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के लिए पेश हुए. पिछले साल मार्च में गिरफ्तार होने के बाद वह लंदन की वांड्सवर्थ जेल में कैद हैं. मुख्य मजिस्ट्रेट एमा आर्बथनॉट ने नियमित 28 दिन में होने वाली इस सुनवाई के दौरान मोदी को सूचित किया कि उनकी अगली सुनवाई छह अगस्त को होगी.
Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान
मोदी के प्रत्यपर्ण मामले में दूसरे दौर की सुनवाई सितंबर से शुरू होनी है. इस मामले में पहले चरण की चार दिन की सुनवाई जिला न्यायाधीश सैमुअल गूजे की अध्यक्षता में मई में हुई. बाद में लॉकडाउन के चलते उनकी दूसरे दौर की पांच दिन की सुनवाई सात सितंबर से होना तय किया गया.
मजिस्ट्रेट आर्बथनॉट ने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि सितंबर में जब अगले दौर की सुनवाई शुरू होगी तब तक जेल से आने-जाने पर लगे यह प्रतिबंध हट जाएंगे और आप खुद अदालत में मौजूद हो सकेंगे ताकि आगे की कार्रवाई हो सके.’’ सुनवाई के दौरान जेल में मोदी को मामले से जुड़ी जानकारियां नोट करते देखा गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

