एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में मंगलवार को कोविड-19 के नौ नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,049 हो गई ।

देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले आए सामने
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 15 दिसंबर मिजोरम में मंगलवार को कोविड-19 के नौ नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,049 हो गई ।

एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की पुष्टि रैपिड एंटीजन जांच से हुई है। पांच नए मामले आइजोल जिले में सामने आए हैं जबकि तीन लांगतलाई और एक लुंगलेई जिले के हैं।

यह भी पढ़े | Sardar Vallabhbhai Patel 70th Death Anniversary: सरदार पटेल से जुड़ी वो खास बातें जो बहुत कम लोग है जानते.

एक मरीज में कोविड-19 के लक्षण हैं, जबकि बाकी मरीजों में कोई लक्षण नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 173 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,869 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra Winter 2020: नासिक, पुणे सहित कई महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में कोहरे की चादर, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट.

मिजोरम में संक्रमण से अब तक सात लोग दम तोड़ चुके हैं।

मिजोरम में अब तक 1,65,763 नमूनों की जांच हुई है। इनमें से सोमवार को 1,146 नमूनों की जांच हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).