देश की खबरें | एनआईए ने आईएस खुरासान के साथ कथित संबंध को लेकर पुणे से दो लोगों को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस मोड्यूल की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुणे, 12 जुलाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस मोड्यूल की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘ एनआईए की एक टीम ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में पुणे के कोंधवा और यरवदा क्षेत्रों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रोविंस एक आतंकवादी संगठन है।’’

यह भी पढ़े | स्टैंड-अप कॉमेडियन अग्रीमा जोशुआ को बलात्कार की धमकी देने वाले शख्स शुभम मिश्रा को वडोदरा पुलिस ने हिरासत में लिया.

अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस ने एनआईए टीम को जरूरी साजो-सामान से मदद पहुंचायी।

आरोपियों की पहचान नबील सिद्दीक खतरी और सादिया अनवर शेख के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सीएम अशोक गहलोत के साथ बैठक में मौजूद थे लगभग 75 विधायक, पायलट कैंप के MLA के खिलाफ सरकार ले सकती है एक्शन, रिपोर्ट.

अधिकारी ने कहा कि सादिया शेख के विरुद्ध 2018 में चेतावनी जारी की गई थी जिसमें उसे आतंकवादी संगठन के फिदायीन के तौर पर पहचाना गया था।

आतंकी संगठनों द्वारा फिदायीन उन्हें कहा जाता है जो अपनी कुर्बानी दे देते हैं।

हालांकि बाद में शेख को छोड़ दिया गया था और उसे परिवार को सौंप दिया गया था।

अधिकारी ने कहा, “2015 में आतंकवाद निरोधी दस्ते की पुणे इकाई द्वारा शेख की कट्टरपंथी मानसिकता को दूर करने का प्रयास किया गया था।”

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एनआईए को इन दोनों के बारे में दो अन्य व्यक्तियों से सूचना मिली थी जिन्हें हाल ही में दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\