देश की खबरें | एनजीटी मामले में कानूनी उपाय तलाशेंगे: तेलंगाना के मंत्री
जियो

हैदराबाद, छह जून तेलंगाना के नगर प्रशासन मंत्री के टी रामा राव ने खुद पर लगे अवैध फार्महाउस बनाने के आरोपों को ''जानबूझकर बदनाम करने का अभियान'' करार देते हुए कहा कि वह इस मामले में कानूनी उपाय तलाशेंगे।

इस संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में याचिका दायर की गई है, जिसने मामले की जांच का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े | Complaints of Suspected Gas Leak and Foul Smell in Mumbai: मुंबई के चेंबूर, घाटकोपर, कांजुरमार्ग,विक्रोली और पवई इलाके में गैस लीक की सम्भावना, तीव्र गंध के बाद अलर्ट पर BMC और फायर ब्रिगेड.

मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव के बेटे रामा राव ने कहा कि वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह उस संपत्ति के मालिक नहीं है।

राव ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस के एक नेता ने मेरे खिलाफ एनजीटी में मामला दर्ज कराया है, जो झूठे बयानों पर आधारित जानबूझकर बदनाम करने के लिये चलाया गया अभियान है। सच्चाई यह है कि मैं उस संपत्ति का मालिक नहीं हूं और यह बात मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं। मैं इन झूठे आरोपों का पर्दाफाश करने के लिये कानूनी उपाय खोजूंगा।''

यह भी पढ़े | BMC को मुंबई में गैस रिसाव होने की शिकायत मिली : 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच कांग्रेस ने रामाराव के इस्तीफे की मांग की है।

याचिका दायर करने वाले कांग्रेस के लोकसभा सांसद रेवंत रेड्डी ने कहा कि रामा राव को मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि जांच टीम में शामिल सात अधिकारी उनके विभाग में काम करते हैं, लिहाजा उनके पद पर रहते मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती।

याचिका में आरोप लगाया है कि रामा राव ने पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन कर अपने फार्महाउस का विस्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)