ह्यूस्टन, 22 जुलाई अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में चीन के महावाणिज्य दूतावास में आग लगने की खबर है। पुलिस के अनुसार दूतावास परिसर में रखे कागजों के जलने से आग लगने की आशंका है।
ह्यूस्टन पुलिस विभाग ने बताया कि महावाणिज्य दूतावास के परिसर में मंगलवार रात आठ बजे के आसपास दस्तावेजों को जलाये जाने की खबर मिलते ही दमकल और पुलिस अधिकारी हरकत में आ गये।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के वैश्विक स्तर पर मामले 1.4 करोड़ से ज्यादा : जॉन्स हॉपकिंस.
आग लगने की घटना ऐसे समय में घटी है जब बीजिंग से खबरें आ रही हैं कि अमेरिका ने चीन से ह्यूस्टन, टेक्सास में अपने वाणिज्य दूतावास बंद करने को कहा है।
वाणिज्य दूतावास के आसपास से कुछ लोगों द्वारा साझा किये जा रहे वीडियो में कई कचरापेटियों और डिब्बों से आग की लपटें निकलती देखी जा सकती हैं। लोग जलते कचरे में चीजें फेंकते हुए भी देखे जा सकते हैं।
यह भी पढ़े | अब चीन का ब्रिटेन से पंगा, हांगकांग को लेकर दी धमकी.
अंतरराष्ट्रीय सहमति के तहत 3417, मोंट्रोस बुलेवार्ड स्थित महावाणिज्य दूतावास को चीन के अधिकार वाला क्षेत्र माना जाता है।
ह्यूस्टन पुलिस के एक सूत्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि महावाणिज्य दूतावास और अल्मेडा रोड स्थित एक परिसर को शुक्रवार शाम चार बजे तक खाली कराया जा रहा है जहां वाणिज्य दूतावास के अनेक कर्मचारी रहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY