देश की खबरें | भाजपा की दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, बांसुरी स्वराज को सचिव के रूप में मिली जगह

नयी दिल्ली, एक अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों की नयी टीम की मंगलवार को घोषणा की गई। इसमें पार्टी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज सहित कई नए चेहरों को जगह दी गई है।

हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत को दिल्ली इकाई के नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नई टीम की घोषणा की, जिसमें कई महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं।

आठ सचिवों में बांसुरी स्वराज, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना और इम्प्रीत सिंह बक्शी शामिल हैं।

नवनियुक्त आठ उपाध्यक्षों में विष्णु मित्तल, दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर लता गुप्ता और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह शामिल हैं।

लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अभय वर्मा को भाजपा की दिल्ली इकाई के मुख्य प्रवक्ता के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं, प्रवीण शंकर कपूर को मीडिया विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

विक्रम मित्तल मीडिया संबंध से जुड़े मुद्दों को देखेंगे।

भाजपा की दिल्ली इकाई के नवनियुक्त 11 प्रवक्ताओं में शिखा राज, वीरेंद्र बब्बर, विक्रम बिधूड़ी, शुभेंदु शेखर अवस्थी, अजय सहरावत और प्रीति अग्रवाल शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)