विदेश की खबरें | नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड अपनी पहली विदेश यात्रा पर कतर जाएंगे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 26 फरवरी नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘‘प्रचंड’’ कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर अगले सप्ताह कतर का दौरा करेंगे। उन्होंने करीब दो महीने पहले कार्यभार ग्रहण किया था।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रचंड के नेतृत्व में एक नेपाली प्रतिनिधिमंडल दोहा जाएगा और प्रधानमंत्री वहां सबसे कम विकसित देशों (एलडीसी) के पांचवें सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रतिनिधिमंडल तीन मार्च को कतर रवाना होगा और यह यात्रा तीन दिवसीय होगी।

मंत्रालय के अनुसार, प्रचंड दोहा में सम्मेलन से इतर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह कई द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री ने इससे पहले कहा था कि वह अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत भारत आएंगे।

उनकी भारत यात्रा की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। सरकार द्वारा संचालित गोरखापत्र समाचार पत्र के अनुसार, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना, व्यापार, ऊर्जा, कृषि, संस्कृति और वायु सेवा आदि वार्ता के दौरान प्रमुख मुद्दे होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)