विदेश की खबरें | नेपाल : देवी के रूप में पूजे जा रहे बहुमूल्य क्वार्टज क्रिस्टल को गोरखा दरबार में स्थापित किया जाएगा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 14 अगस्त नेपाल में एक स्थानीय व्यक्ति के घर से बरामद बहुमूल्य क्वार्टज क्रिस्टल को गंडकी प्रांत के गोरखा पैलेस में देवी भगवती शिला के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह फैसला सर्वदलीय बैठक के बाद लिया गया।

जानकारी के मुताबिक 52 किलोग्राम और 330 ग्राम की इस शिला को देश के सतीपीपल जिले के निवासी राम माया शाही के घर से 29 जून को बरामद किया गया था।

इस क्रिस्टल की खोज कुछ महीने पहले तब हुई जब शाही परिवार ने उत्सुकतावश रहस्यमयी वस्तु की जानकारी साझा की जिसे उनकी चार से अधिक पीढ़ियां देवी भगवती के रूप में पूज रही थी।

यह खबर तब फैली जब वे क्रिस्टल की चमक देख आश्चर्यचकित हुए। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप किया और तथ्यान्वेषण के लिए वस्तु को खान एवं भूविज्ञान विभाग तक पहुंचाया।

परिवार और स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई जिसमें चमकती इस शिला को गोरखा पैलेस में स्थापित करने का फैसला किया गया।

उप महापौर मसाली माय ठाकोर ने कहा कि स्थानीय लोग इस क्रिस्टल को शक्ति का प्रतीक मानते हैं और बैठक के बाद मांग की कि इसे जिले से बाहर नहीं ले जाया जाए।

इससे पहले खान एवं भूविज्ञान विभाग ने पुष्टि की कि शिला क्वार्टज क्रिस्टल है और इसकी कीमत करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)