देश की खबरें | नेपाल पुलिस ने अवैध लेनदेन के आरोप में दो भारतीयों और एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (शिरीष बी प्रधान)
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, आठ जुलाई नेपाल पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में मंगलवार को दो भारतीयों और एक चीनी नागरिक को अवैध क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार करने और भारी मात्रा में अवैध बैंक नोट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पहली घटना में, बिहार निवासी दो युवकों 43 वर्षीय रूपेश कुमार और 22 वर्षीय बिपिन कुमार को ललितपुर जिले के सनेपा में एक किराने की दुकान की आड़ में क्रिप्टोकरेंसी गिरोह का संचालन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उनके कब्जे से 8,20,000 नेपाली रुपये और 20,000 भारतीय रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वे पहले ही क्रिप्टोकरेंसी के जरिए 1.5 अरब नेपाली रुपये के बराबर का अवैध लेनदेन कर चुके हैं।
एक अन्य घटना में, 40 वर्षीय चीनी नागरिक वांग जियांग को काठमांडू में बिना किसी दस्तावेजी स्रोत के 144 लाख नेपाली रुपये रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद वांग को काठमांडू के बाहरी इलाके में स्थित उसके कमरे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

