जरुरी जानकारी | कोविड-19 से मरने वालों की संख्या नियंत्रित करने पर ध्यान देने की जरूरत: आनंद महिंद्रा

नयी दिल्ली, 13 जून महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने कोरोना वायरस महामारी के कारण मरने वाली की संख्या को नियंत्रित करने और अस्पताल के बिस्तर की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने का शनिवार को आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में संक्रमण की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

महिंद्रा ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि भले ही संक्रमण फैलने का स्तर संभवतः काफी अधिक है और बहुत सारे मामलों का पता भी नहीं लगाया जा पाया है, लेकिन यह दुनिया को भयभीत करने वाला नहीं होना चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे आकार के एक बड़े देश में संक्रमितों की संख्या स्वाभाविक रूप से बढ़ने वाली है।’’

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

उन्होंने आगे के कदमों का सुझाव देते हुए कहा, "हमें जिस चीज पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये और नियंत्रित करना चाहिये, वह है मरने वालों की संख्या को नियंत्रित करना और बिस्तरों की उपलब्धता बढ़ाना।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)