नयी दिल्ली, 24 जुलाई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के बिहार के नेताओं से कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा जाएगा ।
सूत्रों ने बताया कि बिहार के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में उन्होंने कोरोना वायरस संकट से प्रभावित लोगों के लिए पार्टी नेताओं कल्याणकारी काम भी करने को कहा ।
चुनावी कार्यक्रम को लेकर अटकलों के बीच उन्होंने उल्लेख किया कि इसका फैसला निर्वाचन आयोग को करना है ।
अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होना है लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और महामारी के मद्देनजर विपक्षी राजद तथा भाजपा की सहयोगी लोजपा समेत कुछ दलों द्वारा इसे टालने की मांग से कुछ अनिश्चितता पैदा हो गयी है ।
यह भी पढ़े | दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में हुआ गंभीर जलभराव, देखें तस्वीरें.
सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने जोर दिया कि भाजपा, जदयू और लोजपा समेत राजग एकजुट है और साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा ।
पिछले कुछ महीनों से लोजपा और जदयू के बीच खिंचाव के मद्देनजर उनकी यह टिप्पणी महत्वपूर्ण है ।
हालांकि, भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गठबंधन में किसी गंभीर मतभेद की अटकलों को खारिज किया और कहा है कि सभी घटक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY