एजेंसी न्यूज

केंद्र में राजग की सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी क्योंकि ‘‘सांप्रदायिक ताकतों’’ को भले ही कुछ समय के लिए सफलता मिल सकती है, लेकिन अंततः उनकी हार होगी।

केंद्र में राजग की सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी: अखिलेश यादव
Credit - ANI

कोलकाता, 21 जुलाई : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी क्योंकि ‘‘सांप्रदायिक ताकतों’’ को भले ही कुछ समय के लिए सफलता मिल सकती है, लेकिन अंततः उनकी हार होगी.

यादव ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा ‘शहीद दिवस’ पर आयोजित महारैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जो लोग सत्ता में आए हैं, वे बस कुछ दिनों के मेहमान हैं.’’ उन्होंने भाजपा या राजग का नाम लिए बिना कहा, ‘‘केंद्र में यह सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी और जल्द ही गिर जाएगी. ऐसी सांप्रदायिक ताकतें किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहना चाहती हैं, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे.’’ यह भी पढ़ें :कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग की

सपा नेता ने कहा, ‘‘केंद्र में सांप्रदायिक ताकतें साजिशें रच रही हैं और देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो ताकतें देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटना चाहती हैं, उन्हें भले ही कुछ समय के लिए सफलता तो मिल सकती है, लेकिन अंत में वे पराजित होंगी. ऐसी सांप्रदायिक ताकतें किसी भी कीमत पर सत्ता में रहना चाहती हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).