देश की खबरें | एनसीपीसीआर ने बलात्कार मामले में मध्यप्रदेश पुलिस से रिपोर्ट मांगी

नयी दिल्ली, 17 जुलाई बाल अधिकार संस्था एनसीपीसीआर ने भोपाल के एक अखबार मालिक द्वारा नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उसे जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी प्यारे मियां (68) को बुधवार को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। पांच लड़कियों और एक महिला ने उसके खिलाफ बलात्कार की शिकायत की थी जिसके बाद से वह फरार था।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: कस्टम विभाग ने दो और लोगों, अबुबकर और अब्दुल हमीद को किया गिरफ्तार.

मियां पर पॉक्सो कानून और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (उत्पीड़न निवारण) कानून एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मियां पर जिन लड़कियों ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं उनमें दो अनुसूचित जाति...अनुसूचित जनजाति समुदाय से आती हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1733 नए मामले सामने आए : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश पुलिस को लिखे पत्र में कहा कि आरोपी ने जिन अन्य बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया था, क्या उनका पता चला है।

अधिकारियों के मुताबिक, भोपाल प्रशासन ने मियां द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए एक विवाह भवन तथा एक अवैध अपार्टमेंट को ढहा दिया।

जैन ने पूछा कि क्या ढहाए गए भवनों की फोरेंसिक जांच पूरी हो गई है और क्या उन्हें ढहाए जाने से पहले पुलिस की अनुमति ली गई थी।

एनसीपीसीआर ने ये ब्यौरा दस दिनों के अंदर मध्यप्रदेश पुलिस से मांगा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)