नयी दिल्ली, 15 जून राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही एयरलाइन गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर के तौर पर शैलेंद्र अजमेरा की पर बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।
एयरलाइन के कर्जदाताओं ने अजमेरा को समाधान पेशेवर नियुक्त करने की अनुशंसा की थी।
इसके साथ ही एनसीएलटी ने कर्जदाताओं को विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों की उस याचिका पर एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया, जिसमें गो फर्स्ट से उनके विमान और इंजन को वापस कब्जे में लेने की मांग की गई है।
एनसीएलटी ने इससे पहले गो फर्स्ट द्वारा निदेशक मंडल को निलंबित किए जाने के बाद दायर की गई स्वैच्छिक दिवाला कार्यवाही की याचिका स्वीकार करते हुए 10 मई, 2023 को अंतरिम समाधान पेशेवर के तौर पर अभिलाष लाल को नियुक्त किया था। लेकिन अब उनकी जगह पर अजमेरा को समाधान पेशेवर नियुक्त कर दिया गया है।
एनसीएलटी की दो सदस्यीय पीठ ने कहा, “हमने गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर के तौर पर शैलेंद्र अजमेरा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY