एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना पर रोक लगाई
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अगले आदेश तक राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना (एनटीएसई) पर रोक लगा दी है. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई.
नयी दिल्ली, 8 अक्टूबर : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अगले आदेश तक राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना (एनटीएसई) पर रोक लगा दी है. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई. इस लोकप्रिय छात्रवृत्ति योजना का वित्तपोषण शिक्षा मंत्रालय करता है और इसे एनसीईआरटी लागू करती है. छात्रवृत्ति परीक्षा हर साल दो चरणों - प्रथम चरण (राज्यस्तरीय) और द्वितीय चरण (राष्ट्रीय स्तर) में आयोजित की जाती है.
एनसीईआरटी ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, ‘‘राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित एक केंद्रीय योजना है. एनसीईआरटी एनटीएस योजना के क्रियान्वयन की एजेंसी है. इस योजना को 31 मार्च 2021 तक स्वीकृति दी गई थी.’’ इसने कहा, ‘‘योजना को मौजूदा रूप में आगे लागू करने की स्वीकृति नहीं दी गई है और अगले आदेश तक इस पर रोक लगा दी गई है.’’ एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मंत्रालय इस योजना को नए सिरे से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से इसकी समीक्षा कर रहा है. यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने वायुसेना में हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को मंजूरी दी : एअर चीफ मार्शल चौधरी
परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एनटीएसई परीक्षा को नए सिरे से पेश करने पर चर्चा चल रही है, जिसमें अधिक से अधिक छात्रों को फायदा पहुंचाने और छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने के साथ ही छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाना शामिल है.’’ बहरहाल, उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई. यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और 11 अन्य भारतीय ओं में कराई जाती है. छात्रवृत्ति विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई कर रहे छात्रों को डॉक्टरल स्तर तक तथा औषधि और इंजीनियरिंग जैसे पेशेवर पाठ्यक्रमों में द्वितीय डिग्री स्तर तक दी जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

